जयपुर में प्रथम एडल्ट वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित

रामजी दास मोदानी फाउण्डेशन जयपुर के तत्वावधान में जयपुर में प्रथम अडल्ट वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन 2 अक्टूबर 2020 को अग्रसेन हॉस्पिटल, देवी नगर, न्यू सांगानेर रोड, जयपुर में किया गया। कैम्प में कुल 31 व्यक्तियों को विभिन्न आवश्यक टीके लगाए गए। वैक्सीनेशन कार्यक्रम डॉ. विष्णु भूतिया की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को Influenza Vaccine, Pneumococcal Vaccine, Hepatitis-B Vaccine के टीके लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि 60 वर्ष की आयु के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है, जिसके कारण विभिन्न प्रकार के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बुजुर्गों के लिए समय पर वैक्सीनेशन विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है।

विशेषकर डायबिटीज, हृदय रोग एवं किडनी रोग जैसी क्रोनिक बीमारियों से पीडि़त मरीजों के लिए आवश्यक टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताया गया। कैम्प का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं क्रोनिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराना था।

कैम्प को सफल बनाने में श्री राजेन्द्र तिवाड़ी एवं श्री राज. के. सोमानी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। वहीं श्री विष्णु असावा ने भी विशेष मेहनत करते हुए लोगों को वैक्सीनेशन के महत्व तथा आवश्यक टीकों के संबंध में जानकारी दी। उनकी जागरूकता एवं प्रयासों के परिणामस्वरूप अनेक लोग कैम्प में पहुंचकर टीकाकरण के लिए प्रेरित हुए।

आयोजकों के अनुसार एडल्ट वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह कैम्प एक महत्वपूर्ण पहल रहा। फाउण्डेशन द्वारा इस अभियान को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अगला वैक्सीनेशन कैम्प 1 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal