जलगांव में 25-26 दिसंबर को होगा अखिल भारतीय मंत्री परिवार महासम्मेलन

अखिल भारतीय मंत्री परिवार एसोसिएशन के तत्वावधान में अखिल भारतीय मंत्री परिवार महासम्मेलन-2026 का आयोजन आगामी 25 एवं 26 दिसंबर 2026 को महाराष्ट्र के जलगांव स्थित आदित्य फाम्र्स में किया जाएगा। महासम्मेलन को लेकर मंत्री परिवारजनों में उत्साह का वातावरण है। आयोजन का उद्देश्य देशभर में निवासरत मंत्री परिवार के सदस्यों को एक मंच पर लाकर आपसी आत्मीयता, पारिवारिक संबंधों और एकजुटता को और मजबूत करना है।

आयोजन समिति की ओर से मंत्री परिवारजनों का आह्वान किया गया है—'चलो जलगांव, चलो जलगांव'। समिति ने कहा कि यह महासम्मेलन अपनों से मिलने, पुराने संबंधों को सुदृढ़ करने और नई पीढ़ी को परिवार की परंपराओं एवं आपसी रिश्तों से जोडऩे का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

महासम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से मंत्री परिवारों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। दो दिवसीय आयोजन में आने वाले परिवारजनों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। व्यवस्थाओं को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए आयोजन समिति ने सभी परिवारजनों से समय पर अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया है।

रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक पर क्लिक करें - https://mps-jalgaon.vercel.app/

समिति ने विशेष रूप से अपील की है कि व्यवस्थाओं की उत्तम तैयारी के लिए परिवारजन अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और आज ही अपने परिवार का पंजीकरण कराएं। समय पर पंजीकरण होने से आयोजकों को आवास, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की बेहतर योजना बनाने में सुविधा होगी।

आयोजन समिति ने मंत्री परिवार के सभी स्वजनों से अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में सहभागी बनने का आग्रह करते हुए कहा कि 'अपनों का साथ, अपनों की शान—चलो जलगांव, चलो जलगांव' के भाव के साथ इस ऐतिहासिक पारिवारिक मिलन को यादगार बनाया जाए।

अखिल भारतीय मंत्री परिवार एसोसिएशन की आयोजन समिति ने सभी परिवारजनों से समय पर पंजीकरण कर महासम्मेलन की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की है।

संपर्क सूत्र - अखिल भारतीय मंत्री परिवार एसोसिएशन मो. 9423412553

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal