गुवाहाटी में हुआ भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ

माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के तत्वावधान में स्थानीय माहेश्वरी भवन में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कटक माहेश्वरी समाज से पधारे श्री सुंदरकांड सत्संग मंडल के 30 सदस्यों ने मधुर भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुति के साथ सुंदरकांड पाठ किया, जिससे माहेश्वरी भवन का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने रामदरबार में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभा मंत्री सुरेन्द्र लाहोटी ने बताया कि आयोजन में समाज के सभी वर्गों के साथ सभा की शाखा महिला समिति एवं युवा संगठन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के संयोजक दामोदर मालू, कैलाश बजाज, आदित्य मूंदड़ा एवं मनोज सोमानी रहे। सुंदरकांड पाठ के उपरांत रमेश चांडक, दीनदयाल मूंधडा, राधेश्याम तापडिय़ा, नारायण गट्टानी, बनवारी बिड़ला, कमल मूंधडा, कैलाश लाहोटी एवं रामेश्वर तापडिय़ा सहित समाजबंधुओं के सहयोग से महाप्रसाद का वितरण किया गया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उत्साह के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी राजेश सोनी ने दी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal