लखोटिया परिवार ने विद्यालय को भेंट किए फर्राटा पंखे

सरदारशहर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री चंद जी लखोटिया परिवार की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मितासर में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फर्राटा पंखे भेंट किए गए। इस सेवा कार्य के लिए विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामवासियों ने लखोटिया परिवार का आभार व्यक्त किया।

समारोह में समाजसेवी श्री छगनलाल तोषनीवाल विशिष्ट अतिथि, सम्माननीय श्री ललित लखोटिया मुख्य अतिथि तथा गौसेवक श्री प्रमोद माणिकचंद चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय की स्काउट टीम ने श्री छगनलाल तोषनीवाल, श्री ललित लखोटिया एवं श्री प्रमोद चौहान का साफा, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह में गत वर्ष कक्षा 12वीं के स्कूल टॉपर रहे विद्यार्थी को श्री ललित लखोटिया की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हिन्दी साहित्य में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं दिल्ली निवासी किंजल तोषनीवाल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। श्री ललित लखोटिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढऩे और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के हृष्टष्ट बैंड दल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के अंत में अतिथियों ने विद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। स्कूल प्रशासन, समस्त ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों ने लखोटिया परिवार सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal