विकास लखोटिया बने रोटरी क्लब सरदारशहर के अध्यक्ष

रोटरी क्लब सरदारशहर का 55वां शपथ ग्रहण समारोह 'पदग्रहणम्Ó पारीक भवन में आयोजित किया गया। समारोह में विकास लखोटिया ने रोटरी क्लब सरदारशहर के सत्र 2026-27 के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीएन रोटेरियन मनीष तापडिय़ा, बीकानेर तथा विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर, जोन-1 रोटेरियन दिनेश आचार्य थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सत्र 2025-26 के अध्यक्ष गणेश जैसनसरिया ने अपने कार्यकाल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्षभर क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय सैनी, निवर्तमान सचिव विश्वेंद्र सिंह बिल्यूं, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सत्र के दानदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद सत्र 2026-27 के लिए विकास लखोटिया को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष विकास लखोटिया ने नवनियुक्त सचिव वेदप्रकाश महर्षि सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।

समारोह के दौरान रोटरी क्लब में आठ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। इनमें संतोष दुगड़, घनश्याम भोजक, अमोघ गौड़, रुपेश दूगड़, आशीष मिश्र, प्रमोद पेड़ीवाल, डॉ. संदीप चाहर एवं हर्ष मघलानी शामिल हैं। सभी नए सदस्यों को रोटरी क्लब की शपथ दिलाकर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।

समारोह में क्लब सदस्यों के परिवारजनों सहित अशोक महर्षि, कन्हैयालाल धूत, विपीन मुंदड़ा (बीकानेर), बसंत सोमानी, हनुमान प्रसाद डागा, डॉ. चंद्रभान, महेश पंसारी, सुशील कुमार लखोटिया, तोलाचंद डागा, राधेश्याम झंवर, शोभाकांत स्वामी एवं निखिल तोषनीवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन उमेश आंचलिया, शिवशंकर जैसनसरिया, मुकेश सैनी, डॉ. अशोक गुप्ता, श्यामसुंदर तोषनीवाल, महेश करनानी, दीनदयाल भोजक, महेश डागा, राजकुमार तिवारी, किशोर सिंह, मनोज व्यास, सुनील झंवर, संजय कंदोई, देवकीनंदन एवं विशाल चांडक सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार खटोड़ एवं अंकुर जैसनसरिया रहे। समारोह का सफल संचालन दीपक जैन ने किया। क्लब के नवनियुक्त सचिव वेदप्रकाश महर्षि ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal