| वाणीविलास हॉस्पिटल में माहेश्वरी सभा बेंगलुरु ने उपलब्ध कराए चार आर.ओ वाटर फिल्टर |
|
|
जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सुप्रसिद्ध सरकारी वाणीविलास हॉस्पिटल में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए चार आर.ओ. वाटर फिल्टर मशीनें उपलब्ध कराई गईं। इनमें तीन शुद्ध पेयजल आर.ओ. वाटर फिल्टर तथा एक शीतल एवं गर्म पानी की सुविधा वाली आर.ओ. वाटर फिल्टर मशीन शामिल है। इन पेयजल मशीनों का विधिवत लोकार्पण एवं शुभारंभ 15 अगस्त को माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवानदास लाहोटी, उपाध्यक्ष राजगोपाल मरदा, संगठन मंत्री विनित कुमार बियानी, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर स्नेह कुमार जाजू तथा वाणीविलास हॉस्पिटल की सुप्रिटेंडेंट डॉ. सविता, प्रो. कुमार सहित वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। इस सेवा प्रकल्प से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों तथा उनके साथ रहने वाले परिजनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के साथ शीतल एवं गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थान पर यह सुविधा प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ-साथ आमजन के लिए उपयोगी और स्थायी सेवा प्रकल्पों को बढ़ावा देना है। सभा ने कहा कि यह पहल उसी दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी दाताओं, सहयोगियों एवं समाजबंधुओं के प्रति माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु ने आभार व्यक्त किया।
|
|
| 18 August 2026 |
| विकास लखोटिया बने रोटरी क्लब सरदारशहर के अध्यक्ष |