| कासगंज में लायन्स क्लब डायमंड ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह |
|
|
लायन्स क्लब कासगंज डायमंड द्वारा देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह लायन मनोज जाखेटिया के विद्यालय श्री ठाकुर जी एजुकेशनल एकेडमी, सहावर गेट, कासगंज में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में जोन चेयरपर्सन लायन विनय कुमार माहेश्वरी, चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया, अध्यक्ष लायन मनोज जाखेटिया, कोषाध्यक्ष लायन शिव कुमार गुरहार सहित लायन ए.के. सिंह पुंढीर, अनुराग माहेश्वरी, डॉ. सौरभ माहेश्वरी, अनिल जैन, अंजू जाखेटिया सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की क्लब की ओर से लायन ए.के. सिंह पुंढीर ने सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के संयोजक लायन मनोज जाखेटिया रहे। कार्यक्रम के उपरांत उनकी ओर से सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर लायन्स क्लब कासगंज डायमंड की ओर से विद्यालय के 100 बच्चों को पानी की बोतल, बिस्किट, चॉकलेट एवं मिठाई वितरित की गई। क्लब के इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
|