| वाराणसी में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित |
|
|
माहेश्वरी क्लब वाराणसी के तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 को हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में पूर्वांचल के प्रथम नेत्रदाता स्वर्गीय जगदीश चितलांगिया की पुण्य स्मृति में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विविध सेवा एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए क्रिकेट, भजन गायन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। सुबह बच्चों को पौष्टिक नाश्ता कराया गया तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तेल, साबुन, टूथब्रश, नमकीन, केला, सेब, आलूबुखारा, बिस्किट, चॉकलेट, ड्राई फू्रट्स, लस्सी, नेपकिन, गन्ने का जूस एवं स्वीट कॉर्न सहित अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शाह ने बच्चों एवं उपस्थितजनों को नेत्रों की देखभाल और आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में चितलांगिया परिवार के साथ गोपाल दमानी, निखिल काबरा, रमेश साबू, श्रवण करवा, कृष्ण गोपाल चितलांगिया, ऋषि पटवारी, नवनीत कोठारी, पीयूष कोठारी, आरती माहेश्वरी, चंचल असावा, जीतू चांडक, अंकित धूत, मनीष झवर, निखिलेश लढ्ढा सहित अनेक समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम सलाहकार राकेश दरक के नेतृत्व एवं संचालन तथा राहुल कोठारी, लव कौशिक, सुमित साबू और मनोज पेड़ीवाल के संयोजन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक दुजारी सहित राकेश कचोलिया, कृष्ण कुमार सोमानी, मनीष काबरा, कृष्ण काबरा, जगदीश राठी, राजीव सोमानी, शुभम साबू, गोविंद बजाज, महेश झंवर तथा अन्य गणमान्यजनों सहित समाज के लगभग 60 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष बालकिशन असावा एवं मंत्री पीयूष लखानी ने सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। |