| नीमच जिला माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र के चुनाव संपन्न |
|
|
नीमच जिला माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र के चुनाव श्री माहेश्वरी समाज भवन, जावद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रेमनारायण मालपानी (सुखेड़ा), जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश लढ़ा (नीमच) तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपाल लोगड़ (मनासा) की देखरेख में सम्पन्न कराई गई। चुनाव में सर्वसम्मति से विजय मुछाल को जिला अध्यक्ष तथा दिलीप बांगड़ को जिला सचिव निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के प्रतिनिधि के रूप में कैलाशचंद्र आगर (मनासा) एवं अनिल दरग (नीमच) का चयन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति प्रतिनिधि के रूप में सुनील गगरानी (नीमच) तथा प्रदेश कार्यकारी मंडल प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार मुछाल, कमलेश सारड़ा (जावद), शरद गगरानी, सुरेश अजमेरा, ओमप्रकाश काबरा, चंचल बाहेती (नीमच), अनिल मूंदड़ा, राजेश सोडानी, मधुसूदन मुंगड़ एवं दीपक बसेर (मनासा) सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित समाजजनों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विजय मुछाल ने जिले की सभी स्थानीय इकाइयों के अध्यक्षों से विचार-विमर्श के उपरांत 31वें सत्र की जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की। इस संबंध में जिला सचिव दिलीप बांगड़ ने बताया कि नवीन गट्टानी (नीमच) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर प्रहलाद लोगड़ (मनासा), राजेश अजमेरा (नीमच) एवं राजेश लढ़ा (रतनगढ़) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त मंत्री के रूप में सत्यनारायण बंकटलाल सोडानी (मनासा), संदीप सोनी (डीकेन) एवं दिलीप पलोड़ (सरवानिया महाराज) नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार निर्मल मूंदड़ा (रतनगढ़) को प्रचार मंत्री, आशीष पलोड़ (मनासा) को संगठन मंत्री, जगदीश मूंदड़ा 'स्वदेशीÓ (डीकेन) एवं मनोज माहेश्वरी (नवाल) (नीमच) को प्रवक्ता तथा ओमप्रकाश काबरा (जावद) को सेवा प्रकोष्ठ प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्याम काबरा, दिलीप राठी (जावद), कैलाश जागेटिया, अतिश तोतला, मनीष कालानी (नीमच), तरुण बाहेती (जीरन), गोविंदप्रसाद मंडोवरा (डीकेन), आशीष सारड़ा, गोपाल लढ़ा, प्रकाशचंद्र बाहेती तथा रामपाल मंत्री (मनासा) को मनोनीत किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय मुछाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से समाजहित, संगठन की मजबूती तथा सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। |