महेश नवमी उत्सव के उपलक्ष्य में माहेश्वरी महिला गौरव, उदयपुर द्वारा तीन दिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन

महेश नवमी उत्सव के उपलक्ष्य में माहेश्वरी महिला गौरव, उदयपुर द्वारा तीन दिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल्या गट्टानी व जनक बांगड़ ने की।

संस्था की अध्यक्ष सीमा लाहोटी एवं सचिव रेखा देवपुरा के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव के प्रथम दिवस पर महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल एवं फन गेम्स का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस भजनों की प्रस्तुति दी गई।

उत्सव के तृतीय एवं अंतिम दिवस गायों की औषधिक व सूखे मेवे से सजा छप्पन भोग लगाया गया। विजेता टीम को प्रदेश सचिव मंजू गांधी द्वारा पारितोषिक दिया गया। कार्यक्रम मेेंं लगभग 70 से 80 महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आशा नरानीवाल, जिला अध्यक्ष रेखा असावा, सरिता न्याति, कविता बल्दवा, कुसुम सोमानी, शांता, रीमा, प्राची, निर्मला काबरा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने महेश नवमी के संदेश सेवा, संस्कार, समर्पण एवं सामाजिक एकता को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा समाजहित में ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal