माहेश्वरी वंशोदय फिल्म के निर्माता चन्द्रमोहन शारदा का भव्य सम्मान

माहेश्वरी समाज के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति पर आधारित माहेश्वरी-वंशोदय फिल्म के निर्माता श्री चन्द्रमोहन शारदा (सारड़ा) का जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा परिसर के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में संगम ग्रुप के चेयरमैन एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के भूतपूर्व सभापति श्री रामपाल सोनी द्वारा भेजी गई स्वर्ण चेन महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा (जोधपुर) ने श्री चन्द्रमोहन शारदा को पहनाकर सम्मानित किया। वहीं महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा (भदोही, उत्तर प्रदेश) ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में श्री बजरंग जाखोटिया, श्री बालकिशन सोमानी, श्री सत्यनारायण काबरा (मा.न.), श्री उमेश सोनी, श्री सत्यनारायण काबरा (जेडी), श्री कैलाश कोठारी (भीलवाड़ा), श्री मधुसूदन बिहानी, श्री रामअवतार आगीवाल, श्री बजरंग बाहेती, श्री बृजमोहन बाहेती, श्री मनोज मून्दड़ा, श्री रोहित परवाल, पूर्व आईपीएस श्री ललित माहेश्वरी, श्री मनोहर लाल सारड़ा, श्री सुरेन्द्र बजाज, श्री महेश-गोविन्द परवाल, श्री राधेश्याम काबरा, श्री सुरेन्द्र काबरा, श्री शिवरतन मोहता, श्री महेश साबू, श्री पवन बजाज सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर सोमाणी ने किया। समारोह में उपस्थित समाजजनों ने माहेश्वरी वंशोदय फिल्म को समाज के इतिहास, संस्कृति और गौरव को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए श्री चन्द्रमोहन शारदा के प्रयासों की सराहना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal