कटिहार में सेवा, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया महेश नवमी महोत्सव

महेश नवमी के पावन अवसर पर कटिहार माहेश्वरी महिला संगठन एवं माहेश्वरी सभा द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों के साथ समाज की उत्पत्ति दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

21 जून को महिला संगठन की सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा करते हुए उन्हें हरी घास, गुड़ एवं भूसी खिलाई तथा गौसेवा का संदेश दिया।

इसके पश्चात 23 जून को कटिहार माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में तीगछिया काली मंदिर स्थित शिव मंदिर में महेश नवमी एवं माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस का आयोजन भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, पूजन-अर्चन, आरती एवं वंदना की गई। साथ ही श्रीमद् भगवगीता के द्वादश अध्याय का सामूहिक पाठ तथा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।

पूजन के उपरांत सभी समाजबंधुओं ने अपने-अपने घरों से लाए स्वादिष्ट व्यंजनों एवं प्रसाद का सामूहिक रूप से प्रेमपूर्वक ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आइसक्रीम का आनंद लेते हुए आपसी स्नेह, एकता एवं सौहार्द का परिचय दिया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal