जोगबनी में माहेश्वरी महिला संगठन ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया महेश नवमी महोत्सव

महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन, जोगबनी द्वारा महेश नवमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की संगठन मंत्री श्रीमती गिरीजा सारडा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वहीं अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन, पूर्वांचल के संयुक्त मंत्री श्री विवेक राठी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जोगबनी की चेयरमैन श्रीमती रानी देवी, नेपाल राष्ट्रीय माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष श्री गोविंद सोनी तथा नेपाल राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला मंच की अध्यक्षा श्रीमती अमिता पेड़ीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, खेलकूद प्रतियोगिताएँ एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस सफल आयोजन का संयुक्त संचालन माहेश्वरी सभा, जोगबनी एवं माहेश्वरी महिला संगठन, जोगबनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद तापडिय़ा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री रामेश्वर लाल तापडिय़ा, सचिव श्री सुरेश तापडिय़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

सभी के सहयोग, सहभागिता एवं स्नेह से महेश नवमी का यह पावन उत्सव भव्य, सफल एवं अविस्मरणीय बन गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal