धनबाद शाखा में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई महेश नवमी

धनबाद शाखा में महेश नवमी के पावन अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से देवाधिदेव भगवान महादेव के विधि-विधानपूर्वक पवित्र अभिषेक के साथ हुआ। हर-हर महादेव एवं जय महेश के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अखंड एकता की मंगलकामना की गई।

धार्मिक अनुष्ठान एवं दिव्य आरती के उपरांत सभी समाजबंधुओं ने प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता के वातावरण में सामूहिक महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में समाज की एकजुटता, सहयोग और सेवा-भाव का सुंदर परिचय देखने को मिला। भगवान महेश की असीम कृपा से महेश नवमी का यह पावन उत्सव श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ तथा सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal