| पंचांग और राशिफल |
|
श्री गणेशाय नमः ![]() आज का पञ्चाङ्ग दिनांक:- 6 जुलाई 2026 वार :- सोमवार विक्रम संवत् :- 2083 अयन:- दक्षिणायन ऋतु :- वर्षा मास:- आषाढ़ पक्ष :- कृष्ण तिथि :- षष्ठी नक्षत्र :- पूर्वाभाद्रपद 04:08pm तक पश्चात:- उत्तराभाद्रपद योग :- सौभाग्य करण :- विष्टि सूर्यराशि :- मिथुन चंद्रराशि :- कुंभ 09:58am तक पश्चात:- मीन दिशाशूल :- पूर्व सूर्योदय :- 05:45am सूर्यास्त :- 07:37pm राहुकाल का समय 7:35am से 09:14am तक अभिजित मुहूर्त :- 12:15pm से 01:05pm तक ब्रह्म मुहूर्त:- 05:45am से 06:28am आज व्रत एवं त्यौहार वार विशेष आज का वार :- सोमवार अधिदेव :- जल * यदि कुंडली में चंद्रमा पीड़ित या कमजोर है तो सोमवार को मोती चांदी में धारण करना चाहिए, जब तक आप मोती धारण नहीं करते है तब तक आप चंद्रमा का मंत्र जाप कर सकते हैं । सफेद चंदन का तिलक लगा सकते हैं । खिरनी का जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र :- * ।। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः ।। * यदि चंद्रमा फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो चंद्रमा का दान शिव मंदिर में करना चाहिए । दान :- * पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखें ( चलनी से ढक देना चाहिए ताकि कोई कीड़ा उसमें ना पड़े ) दूसरे दिन प्रातः उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करें । उपाय :- * चंद्रमा किसी भी ग्रह को शत्रु दृष्टि से नहीं देखता है । बहुत कम ही देखा गया है कि चंद्रमा प्रबल होकर किसी प्रकार की परेशानी करे । परंतु फिर भी यदि ऐसा होता है तो चंद्रमा से संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए । दान :- * सफेद वस्त्र , दूध , चावल , शंख , मोती , सफेद चंदन , मिश्री सोमवार को करणीय कार्य :- * सभी कार्यों के लिए शुभ वार संज्ञा : - * सोमवार को चर संज्ञा दी गई है घात वार :- * दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें वार:- सोमवार राशि :- मिथुन अशुभ फल नाशक पदार्थ :- * अगर किसी जातक का चंद्रमा अशुभ हो तो वह जातक दूध या खीर का सेवन अथवा दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी। राशिफल मेष राशि :- कल निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें और बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं और पुरानी परेशानी से राहत मिल सकती है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह आपका मन प्रसन्न करेगा. वृषभ राशि :- आज आप अपने कामों को अच्छे ढंग से पूरा कर पाएंगे। आपकी राशि में मंगल का गोचर नौकरी में लाभ देगा। व्यापार में भी अच्छा फायदा होगा, लेकिन आपको गुस्सा करने से बचना होगा। परिवार में किसी खास बात को लेकर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इन्वेस्टमेंट प्लान से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य आपका आज बढ़िया रहेगा। किसी पुराने दोस्त से आज आप मिल सकते हैं। मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए आसान हो सकता है। इस समय सूर्य आपकी राशि में है, जिससे आपकी लोकप्रियता और चमक बढ़ेगी। नौकरी में आपको कोई नया या बड़ा काम सौंपा जाएगा। इस समय आप अपने कारोबार को एक नए स्तर तक ले जा सकते हैं। नए लोगों से मिलने पर आपको लाभ होगा। परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। धन-संबंधित मामलों में फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ स्नेह बना रहेगा। सेहत आपकी आज पहले से ज्यादा बेहतर रहेगी। कर्क राशि :- आज आपको जल्दबाज़ी से बचना होगा और हर काम को समझदारी से निपटाना होगा। इस समय गुरु आपकी राशि में है, जिससे आपको किस्मत का साथ मिलने की पूरी संभावना है और समाज में मान-सम्मान काफी अच्छा होगा। नौकरी में आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। बिजनेस में आज थोड़ी संभलकर चलने से लाभ होगा। पैसों के लेन-देन में संभलकर चलें। सिंह राशि :- आज शुक्र और केतु आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। मन के भीतर खुशी महसूस होगी। चेहरे पर एक अच्छी चमक और मुस्कान बनी रहेगी। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। हर जगह तारीफ और सम्मान मिलेगा। लोग आपकी बात मानेंगे और उनका फायदा भी होगा। जिस काम में बहुत दिनों से रुकावट आ रही थी, वह आज पूरा हो सकता है। कन्या राशि :- आपकी मेहनत देखकर आज आपके बॉस या सीनियर खुश हो सकते हैं। बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है। हर मुश्किल में आपके घर वाले आपके साथ सहयोग करेंगे। यदि कोई नया काम आज शुरू करेंगे, तो उसमें आपको काफी फायदा होने वाला है। अच्छा मान-सम्मान मिलने की संभावना है। किसी वीआईपी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। लव लाइफ में नज़दीकियाँ आ सकती हैं। धन की कमी महसूस नहीं होगी। किसी लंबे सफर पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। वृश्चिक राशि :- नौकरी में आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। लव लाइफ में नज़दीकियाँ बढ़ाने से रिश्ते अधिक मजबूत होंगे। किसी पुरानी बात को लेकर विवाद था, उसका हल आज निकल जाएगा। भगवान की भक्ति में मन लग सकता है। दिन भर व्यस्त रहेंगे। रात को मन शांत महसूस कर सकता है। धनु राशि :- आज आपको काम करने में नए मौके मिल सकते हैं और किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुंभ राशि में राहु का गोचर आपकी कुंडली के तीसरे भाव को असरदार बनाएगा। आपकी जोखिम लेने की क्षमता, नेटवर्किंग और डीलिंग पावर बढ़ेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के पूरे चांस हैं। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके नए ग्राहक बनेंगे और उनसे अच्छा फायदा हो सकता है। किसी जरूरी काम से लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहन आज आपका साथ देंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा अच्छी रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए आज का समय काफी अच्छा है। मकर राशि :- आज के दिन आपको धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। शनि का मीन राशि में गोचर आपकी कुंडली के तीसरे भाव को सक्रिय कर रहा है। मेहनत करने से आपको काफी अच्छा फायदा होगा। नौकरी में सीनियर अधिकारियों का सहयोग आज देखने को मिलेगा। बिजनेस में आपका तजुर्बा काफी फायदा दिलाएगा। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। कोई जरूरी काम पूरा होने की संभावना दिख रही है। कुम्भ राशि :- आज आपके नए आइडिया और सोच लोगों को काफी पसंद आएंगे। आपकी राशि में राहु का गोचर नए बदलाव और संभावनाएँ ला सकता है। नौकरी में अलग पहचान देखने को मिलेगी। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें अचानक फायदा होने की संभावना है। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। मीन राशि :- आज के दिन आपको सबसे पहले अपने जरूरी कामों को पूरा करना चाहिए। इससे आप जीवन में अनुशासन और धैर्य बनाए रखना सीखेंगे, जो आपको काफी लाभ देगा। नौकरी में आपको मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। बिजनेस में रफ्तार थोड़ी धीमी होगी, लेकिन फायदा जरूर होगा। बहुत समय से अटका हुआ कोई पुराना काम आज पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, लेकिन आराम करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। प्यार के मामले में एक-दूसरे को समझने की अच्छी क्षमता होगी। *आज का विचार* जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा 79760998126
|