वाराणसी में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा (29 जून 2026) के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी द्वारा जगन्नाथ मंदिर परिसर में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। श्रद्धालुओं ने तुलसी घाट से चंदन एवं केसर मिश्रित गंगाजल कलशों में भरकर शोभायात्रा के रूप में जगन्नाथ मंदिर तक पहुंचाया। मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल से विधिवत अभिषेक किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के दिव्य स्नान-दर्शन किए तथा भजन संध्या एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया। धार्मिक वातावरण और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में संतोष सारड़ा, संगीता सोनी, सुनीता राठी, राखी काबरा, संगीता मूंदड़ा, पुष्प धूत, लक्ष्मी सोमानी, कृष्ण कुमार काबरा, अनिल सारड़ा, गोविंद बजाज, दीपक दुजारी, गौरव राठी एवं कमल सोनी सहित समाज के लगभग 200 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन की अध्यक्ष अलका बाहेती, मंत्री लक्ष्मी लड्डा एवं कोषाध्यक्ष प्रज्ञा बजाज ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal