|
हैदराबाद निवासी गौरव नम्रता पेड़ीवाल की सुपुत्री नव्या पेड़ीवाल को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्रा को गंगेस वैली स्कूल द्वारा Certificate of Appreciation प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में नव्या पेरिवाल को कॉमर्स संकाय की स्कूल टॉपर बनने पर हार्दिक बधाई दी गई। साथ ही बिजनेस स्टडीज़ एवं अकाउंटेंसी विषयों में 100 में 1०0 अंक प्राप्त करने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि की विशेष सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि नव्या की यह सफलता उनकी लगन, अनुशासन, कठिन परिश्रम, बौद्धिक जिज्ञासा तथा उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि केवल उनकी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रमाण नहीं है, बल्कि उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों को भी दर्शाती है। नव्या की इस उपलब्धि पर नरेन्द्र बागड़ी कोलकात्ता व माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
|