डॉ. आदित्य गुप्ता का अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सम्मान

अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जिला सर्राफा एसोसिएशन द्वारा युवा चिकित्सक डॉ. आदित्य गुप्ता को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं मानव सेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध पलतानी, जिला प्रभारी राजेंद्र गुप्ता एवं शहर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने डॉ. गुप्ता का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें पटका एवं शॉल ओढ़ाया तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक जाखेटिया, जिला कोषाध्यक्ष राहुल विडला एवं जिला प्रबंधक सुरेंद्र माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. आदित्य गुप्ता की उपलब्धियाँ न केवल चिकित्सा जगत बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत एवं गौरव का विषय हैं।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. आदित्य गुप्ता ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'डॉक्टर होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। प्रत्येक मरीज के विश्वास, आशा और जीवन की रक्षा करना ही हमारा सर्वोच्च दायित्व है।Ó

कार्यक्रम में राजीव माहेश्वरी, कपिल लाहोटी, उत्कर्ष गर्ग, राहुल विडला, शिवम गुप्ता, सुरेंद्र माहेश्वरी, अजय डांगरा, रोहतास यादव, आशीष केला, शशांक माहेश्वरी, दीपक जाखेटिया, अभिनव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal