दक्षिण कलकत्ता माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन

दक्षिण कलकत्ता माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र (2026-2029) के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी मंडल का चयन निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। यह निर्वाचन प्रक्रिया अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई। कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक सी.ए. श्री आर.सी. झंवर की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न हुए।

निर्वाचन अधिकारी मंडल ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्री राजेश नागोरी, मंत्री श्री मुरली मनोहर मंधनना, कोषाध्यक्ष श्री अरुण गगड़, उपाध्यक्ष श्री दीनदयाल जाजू एवं श्री अनिल लखोटिया,  संगठन मंत्री श्री भगवतीप्रसाद मूंदड़ा, सह सचिव श्री सुरज नागोरी एवं श्री नरेन्द्र मानधणा, प्रचार-प्रसार मंत्री श्री हरीश जाजू व इसके साथ ही कार्यकारिणी मंडल के अन्य सदस्यों का भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।

निर्वाचन समिति ने इस अवसर पर सभा के सभी सम्मानित सदस्यों का सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि नवगठित टीम समाजहित, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगी। इस निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्वाचन आयुक्त श्री बल्लभ भूतड़ा, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री नरेश नागोरी एवं श्री कैलाशचन्द मोदानो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्वाचन समिति ने सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal