| माहेश्वरी समाज लखनऊ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न |
|
|
माहेश्वरी समाज, लखनऊ का वार्षिकोत्सव हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार (पीडब्ल्यूडी विभाग, राजभवन के सामने) में भव्यता, गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जय महेश के उद्घोष एवं महेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह में देशभर से आए समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय सभापति संदीप काबरा (जोधपुर) तथा राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा (भदोही) रहे। समाज के अध्यक्ष गोविंद भुराडिय़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष निखिल बल्दुआ ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मंत्री विनम्र माहेश्वरी ने किया, जबकि मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब समाज के 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों, जिन्होंने समाज के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है, का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मधु माहेश्वरी, माया माहेश्वरी, कांता देवी बल्दुआ, रेनू सोमानी, राजमती दरगड़, अंजनी गट्टानी, जितेंद्र बल्दुआ, महेश प्रसाद चांडक तथा एम.पी. सोमानी शामिल रहे। इस अवसर पर शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांशु माहेश्वरी, देवांश माहेश्वरी, गिनिशा जाजू, अदिति माहेश्वरी, राघव जाजू तथा देवयानी माहेश्वरी को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभावानों का भी सम्मान किया गया। डॉ. राजीव माहेश्वरी को सीनियर प्रोफेसर बनने, नित्य माहेश्वरी को सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने, आईएएस अधिकारी राकेश मालपानी को विशेष सचिव (गृह) के रूप में उत्कृष्ट कार्य, अंकित सोमानी को रेल मंत्रालय में उल्लेखनीय योगदान तथा डॉ. तनु माहेश्वरी को चिकित्सा क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नमंच, लकी ड्रा एवं विविध मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि संदीप काबरा का स्वागत मनीष बल्दुआ तथा राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा का स्वागत विनोद माहेश्वरी ने किया। समारोह में ऑल इंडिया कार्यकारी सदस्य राधेश्याम जाजू, शरद लौहटी एवं विनोद प्रकाश सहित लखीमपुर-खीरी, गोला, गोंडा, प्रयागराज, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच तथा अन्य जिलों से आए समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बाहर से पधारे प्रमुख अतिथियों में नवल माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, श्रवण माहेश्वरी, डॉ. मालपानी, रमेश्वर तापडिय़ा, ललित सोमानी, विक्रम सोमानी, संजय बजाज, डॉ. मुदित माहेश्वरी, डॉ. समृद्धि माहेश्वरी, दीपक दुजारी, नंदकिशोर झंवर, गोविंद बजाज, राजेश बाहेती, लोकेंद्र कर्वा, विजय राठी, राजेंद्र काबरा एवं कृष्णदेव चांडक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में किरण कालंत्री, नविता, संस्कार बल्दुआ, राजीव बंक, नितिन, प्रवीण, आशीष, गौरव, शताक्षी, निर्भय, विजय, गौरीशा, हर्षिता एवं आंचल चांडक सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। समारोह का समापन समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
|
|
| 29 June 2026 |
| इचलकरंजी में महेश नवमी महोत्सव 2026 श्रद्धा, सेवा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम |
|
| 29 June 2026 |
| माहेश्वरी समाज लखनऊ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न |