महेश नवमी पर वाराणसी माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, सेवा-सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज, वाराणसी द्वारा धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक निकाली गई विशाल शोभायात्रा से हुआ, जिसमें समाज के लगभग 200 पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण समाज के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान शिव के परिवार की आकर्षक झांकी रही, जिसने श्रद्धालुओं एवं आमजन का मन मोह लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान बाबा विश्वनाथ का गंगाजल एवं दूध से विधिवत अभिषेक किया गया तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की गई।

सायंकाल माहेश्वरी भवन में पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति द्वारा प्रस्तुत शिवोहम नाट्य मंचन ने सभी का मन मोह लिया। सभागार में उपस्थित समाजजनों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। नेत्रदान सम्मान, 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समाज बंधुओं को अमृत कलश सम्मान, विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके दंपतियों को भाग्यवान दम्पति सम्मान, अंतिम समय के सारथी सम्मान तथा विशेष उपलब्धि सम्मान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरली मनोहर फलोड, चेयरमैन, एपी महेश कोऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, हैदराबाद रहे। उनका परिचय पीयूष कोठारी ने कराया। समारोह को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष दीपक दुजारी एवं मंत्री राकेश कचोलिया ने सभी समाजजनों को महेश नवमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षों एवं मंत्रियों ने वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में लगभग 500 समाजजन उपस्थित रहे। खानपान व्यवस्था में श्रवण करवा, धीरज मल्ल एवं अजय जाखोटिया का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन रितेश खटोड़ एवं सोनिया मारु ने प्रभावी ढंग से किया।

समारोह के सफल आयोजन में राजेश गट्टानी, किशोर मूंदड़ा, लाला चांडक, गोविंद बजाज, गोपाल दम्मानी, सुशील दम्मानी, गिरिराज कोठारी, रमेश साबू, गौरव राठी, योगेश भुराडिय़ा, निलेश लढ्ढा, राकेश दरक सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाज के वरिष्ठजनों श्रीराम चितलांगिया, कैलाश राठी, भंवरलाल राठी, मांगीलाल सारड़ा, ओंकार मूंदड़ा एवं लोकेंद्र करवा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त बालकिशन असावा, पीयूष लखानी, मनीष दुजारी, संजय मालू, अनुराग राठी, राघवेन्द्र सारड़ा, ऋषि पटवारी, हर्षित दमानी, रेखा सोमानी, ममता मूंदड़ा, संतोष मूंदड़ा, अदिति बिसानी, निधि मारु, पूजा चांडक, अलका बाहेती, राधिका डागा, प्रज्ञा बजाज, राहुल कोठारी, गोविंद भरानी, लोकेश मूंदड़ा, प्रदीप जाजू एवं सभी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अंत में मुख्य कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार काबरा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता का श्रेय पूरे समाज की एकजुटता एवं सामूहिक सहभागिता को दिया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal