महेश नवमी पर संगमनेर में रक्तदान शिविर आयोजित

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के पावन अवसर पर संगमनेर तहसील माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट संदेश दिया।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या, संगठन मंत्री प्रवीण सोमाणी, उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बाबूलाल मोहता, हैदराबाद-तेलंगाना प्रांतीय माहेश्वरी सभा के सचिव सीए कन्हैयालाल राठी, महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा एवं महेश सेवा निधि के पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन भन्साली तथा ओंकारनाथ मालपाणी ने शिविर में पहुंचकर आयोजन की सराहना की।

अतिथियों ने रक्तदाताओं एवं समाज के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने संगमनेर तहसील माहेश्वरी सभा द्वारा समाजहित, सेवा एवं संगठन के क्षेत्र में किए जा रहे विविध कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने समाजबंधुओं से आत्मीय संवाद किया तथा समाज को शिक्षा, सेवा, संगठन और संस्कारों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उपस्थित समाजजनों ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। महेश नवमी के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज की सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal