डॉ. सुरेन्द्र बजाज को इकोनॉमिक्स टाइम्स के स्रूश्व SME Growth Conclave 2026 में विशेष आमंत्रण

जयपुर। देश के प्रतिष्ठित वित्तीय दैनिक इकोनॉमिक्स टाइम्स द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक स्रूश्व SME Growth Conclave 2026 में जयपुर जिला माहेश्वरी सभा समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र बजाज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण उनके उद्योग, नेतृत्व एवं सामाजिक योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का प्रतीक माना जा रहा है।

यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 12 जून 2026 को नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पांच सितारा होटल 'पुलमैन एयरोसिटीÓ में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के प्रमुख उद्योगपति, नीति-निर्माता, वित्तीय विशेषज्ञ तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र से जुड़े अग्रणी प्रतिनिधि भाग लेंगे।

डॉ. सुरेन्द्र बजाज का इस राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव में विशेष आमंत्रण न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि जयपुर एवं राजस्थान के औद्योगिक और व्यावसायिक जगत के लिए भी गौरव का विषय है। कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों के माध्यम से SME क्षेत्र के विकास, नवाचार, निवेश, तकनीकी उन्नयन तथा भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal