| श्री सुरेंद्र बजाज जयपुर बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित |
|
|
नई दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन चैंबर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड इंडस्ट्री द्वारा जयपुर के एक पंचसितारा होटल में आयोजित भव्य एवं रंगारंग समारोह में जयपुर जिला माहेश्वरी समाज समिति के अध्यक्ष तथा राजस्थान ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र बजाज की फर्म इलेक्ट्रोमेक को बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत ने श्री बजाज को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर देशभर से आए 150 से अधिक प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री सुरेंद्र बजाज को पूर्व में भी देश के माननीय राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अनेक केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय मंत्रियों तथा विभिन्न प्रतिष्ठित बैंकों के शीर्ष अधिकारियों द्वारा उनके उत्कृष्ट औद्योगिक एवं व्यावसायिक योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 में देश के प्रमुख समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी उन्हें देश के 10 प्रभावशाली उद्यमियों में शामिल कर सम्मानित किया था। उद्योग जगत में उनके नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता के कारण वे लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। |