माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई द्वारा सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं हवन का भव्य आयोजन

श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना के साथ सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं हवन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सामूहिक हवन एवं उद्यापन सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर लगभग 350 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक फलाहार प्रसादी कराई गई, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और सेवा का वातावरण बना रहा।

आयोजन में श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गौरीशंकर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने महिला मंडल द्वारा निरंतर किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका आशा तोषणीवाल एवं अनुराधा राठी रहीं, जिनके कुशल नेतृत्व एवं समन्वय से आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष ममता बागड़ी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया, जबकि सचिव कुसुम मालपानी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

वैदिक मंत्रोच्चार, भक्तिमय वातावरण और सेवा भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन को उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal