विशेष बच्चों के लिए सेवा कार्य, माहेश्वरी महिला संगठन ने दी उपयोगी सामग्री

तमिलनाडु-केरल-पुडुचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन एवं श्री माहेश्वरी महिला मंडल, चेन्नई द्वारा दिनांक 2 जून 2026 को Sri Arunodayam Girls Home में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर वहां निवासरत विशेष बच्चों के लिए फल, तेल, साबुन, मंजन, ब्रश, बिस्किट्स सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की गई।

संगठन की सचिव श्रीमती कुसुम मालपानी ने बताया कि यह संस्थान विशेष बच्चों की देखभाल के लिए समर्पित है, जहां बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवश्यकताओं का अत्यंत आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा जाता है। संस्थान में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था भी देखने को मिली।

उन्होंने इस सेवा कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से श्रीमती समता लखानी का आभार व्यक्त किया, जिनके माध्यम से संगठन को इस संस्थान के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और सेवा का यह अवसर मिला।

कार्यक्रम में तमिलनाडु-केरल-पुडुचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की संरक्षिका श्रीमती शकुंतला मोहता, संगठन मंत्री श्रीमती शिवानी मूंधड़ा, श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई की अध्यक्षा श्रीमती ममता बागड़ी तथा श्रीमती रेखा काबरा सहित अन्य सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी उपस्थित महिलाओं ने बच्चों के साथ समय बिताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस सेवा कार्य ने समाज के प्रति संवेदनशीलता, सेवा एवं समर्पण की भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal