भरतपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन का गठन

माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर के तत्वाधान में भरतपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन का गठन पूर्वोत्तर राजस्थान महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जेथलिया के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेश सचिव श्रीमती सुलभा सारडा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता मान्धना, श्रीमती सविता पटवारी निवर्तमान पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री तथा श्रीमती सुनीता कचोलिया भी उपस्थित हुई।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्रीमती प्रीति मोहता को अध्यक्ष, श्रीमती गुंजन काबरा को उपाध्यक्ष, श्रीमती ममता टावरी को मंत्री, श्रीमती रचना फलोड़ को कोषाध्यक्ष, श्रीमती पुष्पलता चांडक को संगठन मंत्री, श्रीमती मनीषा राठी को संयुक्त मंत्री, श्रीमती सुमन सांवल, श्रीमती सुषमा सांवल श्रीमती दीपशिखा मोहता, श्रीमती श्वेता भट्टर, श्रीमती दीप्ति गोदानी को सदस्य निर्वाचित किया गया। श्रीमती रेखा सांवल को परामर्श दाता निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री रामावतार आगीवाल भी उपस्थित हुए। माहेश्वरी मंडल समिति के महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी, श्रीमती नलिनी काबरा, श्रीमती शशि दरगड़, श्रीमती उषा चांडक, श्रीमती आरती फलोड़ भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को स्वल्पाहार कराया गया। जय महेश के जयकारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal