| अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद द्वारा प्रवास यात्रा 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न |
|
|
अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद द्वारा आयोजित केरल, रामेश्वरम्, तिरुपति बालाजी, त्रिवेन्द्रम, कन्याकुमारी, मदुरई की 12 दिवसीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रवास यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस भव्य यात्रा में 221 श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभव का लाभ प्राप्त किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्री रामनाथस्वामी तथा श्री वेंकटेश्वर बालाजी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी यात्रियों ने इस यात्रा को अत्यंत प्रेरणादायी, सुव्यवस्थित एवं अविस्मरणीय बताया। पूरे प्रवास के दौरान भोजन, आवास एवं परिवहन की व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट रहीं। प्रतिदिन समय पर गरम, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। विशेष रूप से व्रत एवं उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से फलाहार एवं व्रत भोजन की व्यवस्था की गई, जिसकी यात्रियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। बसों, होटलों तथा अन्य सुविधाओं का प्रबंधन अत्यंत आरामदायक एवं सुव्यवस्थित रहा। 221 लोगों के विशाल समूह के बावजूद यात्रा का संचालन अनुशासन एवं समयबद्धता के साथ किया गया, जिससे प्रत्येक कार्यक्रम निर्धारित समय पर सम्पन्न हुआ और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इस सफल आयोजन का श्रेय अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद की अध्यक्ष श्रीमती रितु मुकेश मंत्री कोठारी, मंत्री श्रीमती शारदा सुरेश नवाल तथा टूरिस्ट मंत्री श्रीमती अदिति राकेश पटवारी को जाता है। तीनों पदाधिकारियों की मेहनत, समर्पण, दूरदर्शिता एवं कुशल प्रबंधन के कारण यह विशाल यात्रा पूर्णत: सफल एवं यादगार बन सकी। यात्रा में सहभागी श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रवास केवल तीर्थयात्रा ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का भी अनुपम अनुभव रहा, जिसकी स्मृतियाँ जीवनभर उनके साथ रहेंगी।
|
|
| 03 June 2026 |
| भरतपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन का गठन |