| श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा शिवोहम महेश नवमी महा महोत्सव-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय विशाल डेंटल, आई एवं ऑर्थो हेल्थ कैम्प का आयोजन |
|
|
चेन्नई। श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा आयोजित “शिवोहम महेश नवमी महा महोत्सव-2026” के अंतर्गत समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए 6 एवं 7 जून 2026 को अन्नानगर स्थित एसआरकेके अग्रवाल भवन में एक विशाल डेंटल, आई एवं ऑर्थो हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा एवं जनकल्याण का एक सशक्त माध्यम भी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज के सभी वर्गों के लोग एवं आमजन विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें। उन्होंने सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से इस सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की इस कैम्प के मुख्य अतिथि राजस्थानी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजीत जी चौराड़िया होंगे ! शिवोहम महोत्सव के चेयरमैन डॉ. अशोक जे. मूँधड़ा ने बताया कि शिवोहम महेश नवमी महा महोत्सव के 18 दिवसीय कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत इसी स्वास्थ्य शिविर से होगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे चिकित्सा शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। शिविर में आधुनिक चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि यह शिविर समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित है। इस दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में तीन विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे— डेंटल विशेषज्ञ – डॉ. राघव मोहता ऑर्थो विशेषज्ञ – डॉ. चेतन एस. पोफाले नेत्र (आई) विशेषज्ञ – डॉ. अंकिता बिसानी उन्होंने बताया कि शिविर का विधिवत उद्घाटन शनिवार, 6 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के पश्चात प्रथम दिवस शिविर का संचालन दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जाएगा, जबकि द्वितीय दिवस रविवार, 7 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक शिविर आयोजित रहेगा। माहेश्वरी सभा सचिव संजय मूंदड़ा ने बताया कि पंजीकरण की संख्या सीमित है तथा सहभागिता “पहले आओ – पहले पाओ” के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। अतः सभी समाजबंधुओं एवं इच्छुक नागरिकों से अनुरोध है कि वे शीघ्र अपना पंजीकरण करवाकर इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ सुनिश्चित करें। पंजीकरण एवं जानकारी हेतु संपर्क करें: श्री हरि राठी – 9840076266 श्री विकास राठी – 9940488877 श्रीमती ममता बागड़ी – 9841939944 श्रीमती मंजुश्री मालपानी – 9884093888 श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई ने सभी समाजबंधुओं, परिवारों एवं नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने तथा इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। यह शिविर समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।न, जागरूकता और सृजनात्मकता का एक सुंदर संगम बताया। |
|
| 03 June 2026 |
| भरतपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन का गठन |