| कपासन में सिविल जज आयुषी देवपुरा का समाजजनों ने किया अभिनंदन |
|
|
कपासन माहेश्वरी समाज की प्रतिभाशाली बेटी आयुषी देवपुरा द्वारा सिविल जज के रूप में पदभार ग्रहण करने पर चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन एवं समाजजनों की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला माहेश्वरी युवा संगठन के मीडिया प्रभारी विनोद न्याती ने बताया कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर समाज की ओर से आयुषी देवपुरा एवं उनके परिवारजनों का माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। जिला उपाध्यक्ष आशीष काबरा ने बताया कि समारोह में समाजजनों ने नव नियुक्त सिविल जज को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कपासन माहेश्वरी युवा संगठन के नगर अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से सांवलिया सेठ की प्रतिमा भेंट कर, उपरणा ओढ़ाकर, गुलदस्ता प्रदान कर एवं मुंह मीठा करवाकर जज साहिबा तथा उनके परिवार का सम्मान किया गया। जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी, जिला समन्वयक नरोत्तम हेड़ा, कार्यसमिति सदस्य निपेश मंडोवरा, मनीष डाड, अंकित सोमानी, भूपेश सोमानी तथा चित्तौडग़ढ़ सेंथी इकाई अध्यक्ष रौनक हेड़ा सहित युवा संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी जून माह में मनाए जाने वाले महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में जिले की विभिन्न इकाइयों, नगर एवं तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी समाजजनों के साथ साझा की गई।
|