ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ धाट माहेश्वरी समाज की नवीन प्रबंध समिति घोषित

अहमदाबाद/सुरेन्द्रनगर। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ धाट माहेश्वरी समाज की 17 मई 2026 को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार पुरानी समिति को भंग कर नई प्रबंध समिति के गठन की जिम्मेदारी अध्यक्ष को सौंपी गई थी। उक्त निर्णय के अनुपालन में अध्यक्ष श्री अशोक भूतड़ा ने नवीन प्रबंध समिति की घोषणा की।

नवगठित समिति में अशोक भाई भूतड़ा (सुरेन्द्रनगर) को अध्यक्ष, परेश कुमार कचोरिया (मोरबी) को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार माहेश्वरी (सायला) को सचिव तथा जितेन्द्र चांडक (अहमदाबाद) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुजरात संयोजक के रूप में गौतम दास माहेश्वरी (तारापुर) एवं राजस्थान संयोजक के रूप में अजय कुमार राठी (बाड़मेर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, सह सचिव, सह कोषाध्यक्ष, सह संयोजक, समिति सदस्य एवं को-ऑप्ट सदस्यों सहित विभिन्न पदों पर समाज के सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

अध्यक्ष श्री अशोक भूतड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक एकता तथा सेवा कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से मिल-जुलकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal