हावड़ा में नवदिवसीय श्रीराम कथा एवं बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

हावड़ा। मंगलम माहेश्वरी भवन, फोरशोर रोड, हावड़ा में नवदिवसीय श्रीराम कथा एवं बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 29 मई 2026 से 6 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कथा वाचन पं. श्री शम्भू शरणजी लाटा द्वारा किया जाएगा।

इसके पश्चात रविवार, 7 जून 2026 को बाबा रामदेवजी का जम्मा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आयोजन स्थल मंगलम माहेश्वरी भवन, फोरशोर रोड, हावड़ा रखा गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

इस आयोजन का संयोजन जय नारायण, ताराचंद, रामेश्वरलाल, मूलचंद भूतड़ा एवं समस्त भूतड़ा परिवार, गिराजसर, कोलकाता द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal