जनपद कासगंज में विश्व हिंदू परिषद का जिला अभ्यास वर्ग सम्पन्न

जनपद कासगंज में विश्व हिंदू परिषद का जिला अभ्यास वर्ग चार सत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में कुल 71 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम में संगठन के उद्देश्य, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम उद्घाटन सत्र का विषय 'विश्व हिंदू परिषद की स्थापना एवं उद्देश्यÓ रहा। इस सत्र की अध्यक्षता प्रमुख सर्राफा व्यवसायी एवं व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने की, जबकि विभाग मंत्री विनय राज पन्नू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

द्वितीय सत्र 'कार्य पद्धति एवं दायित्व बोध' में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री नकुल चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। 

तृतीय सत्र 'कुशल कार्यकर्ता के गुण एवं कर्तव्य' विषय पर आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता आर्य समाज के जिला मंत्री सर्वोत्तम आर्य ने की। इस सत्र में जगदीश प्रसाद विरथरे ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

चतुर्थ एवं अंतिम 'चर्चा सत्र' की अध्यक्षता प्रांत सुरक्षा प्रमुख मोहित गुप्ता ने की। इस दौरान विभाग संयोजक अमरेश वशिष्ट, मातृशक्ति सहसंयोजिका संगीता पाटकर एवं जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने वर्गों के संदर्भ में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

समस्त सत्रों का संचालन जिला मंत्री नवीन सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal