पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक*:- 22 मई 2026
*वार* :- शुक्रवार
*विक्रम संवत्* :- 2083
*अयन*:- उत्तरायण
*ऋतु* :- ग्रीष्म
*मास*:- ज्येष्ठा (अधिक मास)
*पक्ष* :- शुक्ल
*तिथि* :- षष्ठी 06:25am तक पश्चात:- सप्तमी
*नक्षत्र*: - अश्लेषा
*योग*:- वृद्धि
*करण* :- तैतिल
*सूर्यराशि* :- वृषभ
*चंद्रराशि* :- कर्क 02:09am तक पश्चात:- सिंह
*दिशाशूल*  :- पश्चिम
सूर्योदय :- 5:55am
सूर्यास्त :- 07:15pm
*राहुकाल का समय*  
10:52pm से 12:35pm तक रहेगा
*अभिजित मुहूर्त :-*
12:09pm से 01:05pm तक
*ब्रह्म मुहूर्त*:-
 04:45am  से 05:28am
आज व्रत एवं त्यौहार
*वार विशेष*
आज का वार :-  शुक्रवार
अधिदेव :-  इन्द्र देव
* फलादेश के हिसाब से शुक्र कमजोर हो तो हीरा या ओपल चांदी में शुक्रवार को धारण करना चाहिए  जब तक रत्न धारण नहीं कर सकते है तब तक शरपुंखा या गूलर की जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र जाप कर सकते हैं ।
मंत्र :-
* ।।ॐ  द्रां  द्रीं  द्रौं  सः  शुक्राय  नमः ।।
* यदि फलादेश के हिसाब से  शुक्र ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित, मंदिर या गुरु को करना चाहिए ।
दान :-
* चांदी , दूध , दही , घी , इत्र , चावल , मिश्री , सफेद मिठाई , सफेद चंदन , रेशमी सफेद वस्त्र
उपाय :-
* गाय को रोटी खिलाएं एवं गाय की सेवा करें , आटा एवं शक्कर चीटियों को डालें ।
शुक्रवार को करणीय कार्य :-
* नवीन वस्त्र एवं आभूषण को धारण करना, सोभाग्यवृधन कार्य करना, चलचित्र शूटिंग कार्य व यात्रा जाने हेतु श्रेष्ठ है।
वार संज्ञा :
* शुक्रवार को मृदु संज्ञा दी गई है अर्थात की शुक्र ग्रह एक कोमल व साज सजा वाला ग्रह है तो उसी के अनुरूप इस वार को कार्य किया जाता है
घात वार :-
* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- शुक्रवार
राशि :-  वृश्चिक, धनु, मीन
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
* अगर किसी जातक के लिए  शुक्रवारअशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी अथवा कच्चा दूध का दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगी
*राशिफल*
मेष राशि :-
मेष राशि के जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लेकिन जल्दबाजी में कार्य न करें। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी बहस से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन धैर्य रखना होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। निवेश के मामलों में फैसला सोच-समझकर लें। यात्रा के योग बन रहे है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में गहराई और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होंगे। लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी लड़ाइयां हो सकती है। लेकिन बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि :-
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव हो सकता है। लकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार और घरेलू मामलों में वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम में गहराई आएगी। सेहत पर ध्यान दें।
सिंह राशि :-
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। प्रेम जीवन में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
कन्या राशि :-
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन अनुशासित तरीके से काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी, लेकिन सहयोगियों के भरोसे न रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पुराना उधार वापस मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से शांति मिलेगी। प्रेम में भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि :-
तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। अपने सभी कामों में  संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। लेकिन किसी दूसरे के विवाद में न उलझें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम करें। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें। निवेश से पहले सलाह जरूर लें। परिवार में तनाव का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में गहराई रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें।
धनु राशि :-
धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सकारात्मक विचारों से मन शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और सीखने का मौका मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से घर में सूकून रहेगा। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। प्रेम में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि :-
मकर राशि के जातकों का आज का दिन फोकस्ड रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी। सहकर्मियों का भी साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश करने के लिए विचार कर सकते है। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में बातचीत को बढ़ावा दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि :-
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन नए विचारों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चीजें सीखने को मिलेगी। आर्थिक सुधार संभव है। लेकिन घर खर्ट पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका हाथ से जाने न दें। वैवाहिक जीवन में अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। अच्छी सेहत के लिए योग जरूर करें।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों का आज का दिन मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। निवेश के लिए किसी अनजान पर भरोसा न करें। परिवार और प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
*मेरा और आपका सुविचार*
अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा 79760998126

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal