| जयपुर में क्षेत्रीय महिला संगठन द्वारा 'अन्न बचाओ-अन्न जिमाओ' कार्यक्रम आयोजित |
|
|
जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन जोन-6 द्वारा जयपुर में माहेश्वरी समाज संचालित चार विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षाप्रद 'अन्न बचाओ-अन्न जिमाओ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अन्न के प्रति सम्मान एवं खाद्य पदार्थों की बचत के संस्कार विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार हम दैनिक जीवन में अन्न एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बचत कर सकते हैं। बच्चों को यह प्रेरणा भी दी गई कि वे कभी भोजन व्यर्थ न छोड़ें तथा भोजन का सदुपयोग करें। चारों विद्यालयों में चार दिनों तक आयोजित एक-एक घंटे के कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, प्रेरक कहानियों एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया। क्षेत्रीय संगठन की अध्यक्ष डॉ. नुपुर मोदानी एवं उनकी टीम के प्रयासों की सभी ने सराहना की। विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सविता राठी, संरक्षक श्रीमती उमा परवाल एवं श्रीमती उमा सोमानी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
|