| उमा सोमानी जयपुर जिला महिला संगठन की संरक्षक मनोनीत |
|
|
जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की विगत दो सत्रों तक सफलतापूर्वक अध्यक्ष रहीं श्रीमती उमा सोमानी को हाल ही में आयोजित महिला संगठनों के विशाल शपथ ग्रहण समारोह में जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की संरक्षक मनोनीत किया गया। यह मनोनयन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की महामंत्री श्रीमती किरण लढा द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती उमा सोमानी ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में संगठन को नई दिशा देने तथा विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व श्रीमती उमा परवाल भी जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की संरक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस अवसर पर महिला संगठन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीमती उमा सोमानी को नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर लाभ मिलने की आशा व्यक्त की। |