| वाराणसी में रात्रिकालीन कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न |
|
|
16 मई 2025 को माहेश्वरी क्लब, वाराणसी द्वारा स्वर्गीय पवन जाजू स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सनबीम स्कूल, समनेघाट में हर्षोल्लास एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न हुआ। रात्रिकालीन आयोजित इस प्रतियोगिता में चार टीमों — राघवेंद्र सराड़ा, शशांक जाजू, हरिओम धूत एवं अनुराग सोनी के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाडिय़ों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में समाज के 155 से अधिक पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। फाइनल मुकाबले में अनुराग सोनी की टीम विजेता बनी, जबकि राघवेंद्र सराड़ा की टीम उपविजेता रही। इस वर्ष भी 8 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों हेतु विशेष क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस वर्ग में कप्तान अध्यांश चांडक के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। पूर्व अध्यक्षों के मध्य आयोजित मैत्री मैच भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें गोपाल दमानी की टीम विजेता एवं सुनील झंवर की टीम उपविजेता रही। समाज के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। प्रमुख रूप से महेश्वरी परिषद अध्यक्ष दीपक दुजारी, मंत्री राकेश कचोलिया, पूर्व क्लब अध्यक्ष राकेश दरक, गोपाल दमानी, रितेश खटोड़, मनीष दुजारी, निशांत नेवर, रमेश साबू, नंदकिशोर सोनी, प्रतीक मूंदड़ा, मनीष काबरा, धीरज मल्ल, अजय जाखोटिया, अशोक डागा, कमल राठी, ऋषि पटवारी, निखिल मूंदड़ा, नीलेश चांडक, चिन्मय पेड़ीवाल एवं बल्लभ कोठारी उपस्थित रहे। क्रीड़ा मंत्री सौरभ करनानी, गौरव राठी, संयोजक शशांक चांडक, विक्रमादित्य मालू, दिव्यांश मूंदड़ा, क्लब अध्यक्ष बालकिशन असावा, मंत्री पीयूष लखानी एवं कोषाध्यक्ष शुभम साबू ने आयोजन की सफलता हेतु समस्त खिलाडिय़ों, समाजजनों, संयोजकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। |