पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक*:- 26 सितंबर 2025
*वार* :- शुक्रवार
*विक्रम संवत्* :- 2082
*अयन*:- दक्षिणायण
*ऋतु* :- शरद
*मास*:- आश्विन
*पक्ष* :- शुक्ल
*तिथि* :-  चतुर्थी 09:38am तक पश्चात:- पंचमी
*नक्षत्र*: - विशाखा 10:09am तक पश्चात:- अनुराधा
*योग*:- विशकुंभ
*करण* :- विष्टि
*सूर्यराशि* :- कन्या
*चंद्रराशि* :-  तुला :- 03:26pm तक पश्चात:- वृश्चिक
*दिशाशूल*  :- पश्चिम
सूर्योदय :- 6:24am
सूर्यास्त :- 06:42pm
*राहुकाल का समय*  
11:00 pm से 12:35 pm तक रहेगा
*अभिजित मुहूर्त :-*
 12:09 pm से 01:05 pm तक
*ब्रह्म मुहूर्त*:-
 04:45am  से 05:28am
आज व्रत एवं त्यौहार
* नवरात्रि पंचम दिन
*वार विशेष*
आज का वार :-  शुक्रवार
अधिदेव :-  इन्द्र देव
* फलादेश के हिसाब से शुक्र कमजोर हो तो हीरा या ओपल चांदी में शुक्रवार को धारण करना चाहिए  जब तक रत्न धारण नहीं कर सकते है तब तक शरपुंखा या गूलर की जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र जाप कर सकते हैं ।
मंत्र :-
* ।।ॐ  द्रां  द्रीं  द्रौं  सः  शुक्राय  नमः ।।
* यदि फलादेश के हिसाब से  शुक्र ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित, मंदिर या गुरु को करना चाहिए ।
दान :-
* चांदी , दूध , दही , घी , इत्र , चावल , मिश्री , सफेद मिठाई , सफेद चंदन , रेशमी सफेद वस्त्र
उपाय :-
* गाय को रोटी खिलाएं एवं गाय की सेवा करें , आटा एवं शक्कर चीटियों को डालें ।
शुक्रवार को करणीय कार्य :-
* नवीन वस्त्र एवं आभूषण को धारण करना, सोभाग्यवृधन कार्य करना, चलचित्र शूटिंग कार्य व यात्रा जाने हेतु श्रेष्ठ है।
वार संज्ञा :
* शुक्रवार को मृदु संज्ञा दी गई है अर्थात की शुक्र ग्रह एक कोमल व साज सजा वाला ग्रह है तो उसी के अनुरूप इस वार को कार्य किया जाता है
घात वार :-
* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- शुक्रवार
राशि :-  वृश्चिक, धनु, मीन
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
* अगर किसी जातक के लिए  शुक्रवारअशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी अथवा कच्चा दूध का दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगी
*राशिफल*
मेष राशि :-
आज आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने भाईयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई मनचाही खुशी की खबर सुनने को मिलेगी। आपको आज बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी इस आदत को लेकर परेशान रहेंगे।
वृषभ राशि :-
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ रहेगी। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। कारोबार में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप नौकरी में भी बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे, जिससे आपको घबराना नहीं है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।
मिथुन राशि :-
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकल पाएंगे। परिवार में चल रही कलह को आप मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आप लोन भी अप्लाई करेंगे। माता-पिता से आपको काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी। आप इधर-उधर की बातों में ना पड़ें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क राशि :-
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई के प्रति सचेत रहना होगा। आप लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर कोई गलत डील कर सकते हैं, इसलिए आप रुपए-पैसे से संबंधित किसी काम को लेकर बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ नए करना की कोशिश आपको कामयाबी देगी।
सिंह राशि :-
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप बेवजह घर से बाहर न जाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा। आप अपनी संतान के कामों से काफी खुश रहेंगे। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा, लेकिन आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी जीवनसाथी से भी किसी बात को लेकर कहासुनी होगी, जिससे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।
कन्या राशि :-
आज आप किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों में उलझनें बनी रहेगी, लेकिन कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने के लिए आप प्लानिंग करेंगे।
तुला राशि :-
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आज आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक राशि :-
आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है, जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।
धनु राशि :-
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर खर्च करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आपको अपने सगे संबंधियों के साथ वक्त बताने का मौका मिलेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
मकर राशि :-
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आप किसी नये घर की खरीदारी कर सकते हैं।
कुम्भ राशि :-
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। लोग अपने काम से काम मतलब रखें। आपका कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यों करने में व्यतीत करेंगे।
मीन राशि :-
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आना वाला है। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अध्यात्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी।
*मेरा और आपका सुविचार*
अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
7976099812
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा 79760998126

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal