माहेश्वरी टैलेंट सर्च परीक्षा में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नांदेड़। माहेश्वरी समाज के विद्यार्थियों में शैक्षणिक प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से श्री हरिकिशनजी बजाज मेमोरियल माहेश्वरी शिक्षण विकास संस्था, नांदेड़ द्वारा 'माहेश्वरी टैलेंट सर्च' परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में नांदेड़, लातूर, परभणी एवं हिंगोली के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।

संस्था की इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी बौद्धिक एवं शैक्षणिक क्षमताओं को प्रोत्साहित करना तथा भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। चारों केंद्रों पर परीक्षा के सफल संचालन में संस्था के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों एवं स्थानीय समाजबंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लातूर केंद्र पर संस्था उपाध्यक्ष ओमप्रकाशजी इन्नाणी ने केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। परभणी केंद्र पर प्रो. डॉ. ओमप्रकाश दरक तथा हिंगोली केंद्र पर बालाप्रसाद काबरा ने केंद्र प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं नांदेड़ केंद्र पर प्रो. डॉ. रामनारायण दरक ने केंद्र प्रमुख तथा सीए नम्रता काबरा ने सहप्रमुख के रूप में व्यवस्थाओं का संचालन किया। इसके अतिरिक्त समिति प्रमुख प्रो. डॉ. उर्मिला बिरला धूत एवं एडवोकेट दीपा बियाणी ने परीक्षा आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया।

नांदेड़ परीक्षा केंद्र पर प्रदेश संगठन मंत्री उमेश मूंदड़ा, प्रदेश जनसंपर्क मंत्री हरीश भट्टड़, नांदेड़ जिला माहेश्वरी सभाध्यक्ष सीए गोविन्द मूंदड़ा तथा जिला मंत्री एडवोकेट अशोक भूतड़ा ने विशेष रूप से पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए माहेश्वरी शिक्षण विकास संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों एवं परीक्षा पद्धति की सराहना की।

लातूर परीक्षा केंद्र पर लातूर जिला माहेश्वरी सभा के संगठन मंत्री राजेशकुमार मंत्री एवं जिला सचिव फूलचंद काबरा ने पहुंचकर परीक्षा आयोजन की जानकारी प्राप्त की तथा संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। परीक्षा के सफल आयोजन में चारों शहरों के स्थानीय समाजबंधुओं एवं शिक्षण संस्थाओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। लातूर में ब्रिलियंट प्रोफेशनल अकादमी के सुदर्शन लढ्ढा एवं गोविंद इन्नाणी ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

परभणी में जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष धीरज सोमानी, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम धूत एवं जिला सभा मंत्री गोकुल डाड का विशेष सहयोग रहा। इसी प्रकार हिंगोली में आदर्श कॉलेज के प्रो. आशीष गट्टानी तथा सरस्वती फाउंडेशन अकादमी के चेतन झंवर एवं राधिकाजी झंवर ने परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

माहेश्वरी शिक्षण विकास संस्था के अध्यक्ष गोपाललाल लोया एवं सचिव किशनप्रसाद दरक ने हिंगोली परीक्षा केंद्र का आकस्मिक दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा आयोजन में सहयोग कर रहे पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं के प्रयासों की सराहना की।

संस्था के कार्यकारी मंडल ने 'माहेश्वरी टैलेंट सर्चÓ परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी केंद्र प्रमुखों, आयोजन समिति के सदस्यों, सहयोगी शिक्षण संस्थाओं तथा समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था द्वारा आयोजित यह परीक्षा समाज के विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने तथा भविष्य की शैक्षणिक एवं प्रतियोगी चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal