|
बीकानेर जिले के गडिय़ाला निवासी रामेश्वरलाल डागा के सुपौत्र एवं राजकुमार डागा के सुपुत्र जतिन डागा ने बेंगलुरु में प्रतिष्ठित सीएफए (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की लेवल-3 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वित्त एवं निवेश प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सीएफए पाठ्यक्रम की तीसरे स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करना जतिन की मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प का परिचायक है। जतिन इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
|