वाराणसी में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन

माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक माहेश्वरी भवन में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के लगभग 250 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत परिचय दिया।

महोत्सव का शुभारंभ माँ जगदंबा की आराधना के साथ हुआ। इसके पश्चात डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया। तीनों दिनों तक समाज के सदस्यों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य का भरपूर आनंद लिया। आयोजन ने समाजबंधुओं को एक मंच पर जोडऩे के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को भव्य एवं सफल स्वरूप प्रदान करने में सलाहकार आनंद झंवर एवं जीतू चांडक तथा संयोजक अक्षय मूंदड़ा, जतिन मूंदड़ा, शुभम पेड़ीवाल एवं यश गट्टानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में विशेष सहयोग के लिए ऋषि पटवारी, राहुल कोठारी, अमित मूंदड़ा, अभिनव सोमानी, सचिन बाहेती, शशांक चांडक, आशीष सोनी, उज्ज्वल मालू, सौरिश मारू एवं आध्या झंवर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष बालकिशन असावा, मंत्री पीयूष लखानी, कोषाध्यक्ष शुभम साबू, सांस्कृतिक मंत्री वत्सल दुजारी एवं केशव बाहेती ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों, आयोजकों एवं समाजबंधुओं का आभार जताया। तीन दिवसीय महोत्सव धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal