प्रो. आशीष बाल्दी 'माहेश्वरी शिक्षा रत्न-ग्लोबल एजुकेटर्स अवार्ड' से सम्मानित

शिक्षा एवं समाज के लिए पिछले 97 वर्षों से कार्यरत अग्रणी संस्था माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल, पुणे द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष के 'माहेश्वरी शिक्षा रत्न-ग्लोबल एजुकेटर्स अवार्ड' हेतु बठिंडा (पंजाब) के प्रो. आशीष बाल्दी का चयन किया गया है। प्रो. बाल्दी का चयन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश-विदेश में कार्यरत माहेश्वरी समाज के सदस्यों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के आधार पर किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों ने समाज के साथ-साथ विद्यार्थियों के बीच भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

प्रो. आशीष बाल्दी 'मिशन आईएएस100' के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से सहभागी रहे हैं। शिक्षा के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को भी विभिन्न मंचों पर सराहा गया है। प्रो. बाल्दी को इससे पूर्व माननीय राष्ट्रपति द्वारा 'बेस्ट शिक्षक अवार्ड', जोधपुर अधिवेशन में 'समाज गौरव सम्मान' सहित देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। 'माहेश्वरी शिक्षा रत्न-ग्लोबल एजुकेटर्स अवार्ड' के लिए चयनित होने पर समाज के विभिन्न वर्गों से प्रो. आशीष बाल्दी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह सम्मान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं उपलब्धियों की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal