|
नागपुर शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापारी आघाड़ी, नागपुर महानगर के अध्यक्ष सीए गिरीश मूंदड़ा की सुपुत्री कु. वैष्णवी मूंदड़ा ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंजीनियरिंग की शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने Institute of Technology & Management, Kharghar से MBA (Business Analytics) की शिक्षा भी सफलतापूर्वक पूर्ण की।
वैष्णवी ने अपनी शिक्षा के दौरान निरंतर मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंजीनियरिंग के बाद बिजनेस एनालिटिक्स जैसे आधुनिक एवं तेजी से उभरते क्षेत्र में रूक्च्र की शिक्षा पूर्ण करना उनकी प्रतिभा, परिश्रम एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वैष्णवी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएं।
|