| जलगाँव जिला माहेश्वरी सभा द्वारा 'प्रज्ञा गौरव समारोह-2026' का आयोजन |
|
|
जलगाँव। प्रतिनिधि मदन लाठी। जलगाँव जिला माहेश्वरी सभा की ओर से माहेश्वरी समाज के गुणवंत एवं मेधावी विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'प्रज्ञा गौरव समारोह-2026' का आयोजन रविवार, 6 सितंबर को महेश प्रगति मंडल, महेश मार्ग, जलगाँव में उत्साहपूर्वक किया गया। समारोह में 130 मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों का भी प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश पूजन एवं महेश वंदना से हुआ। मनीषा झंवर एवं सायली झंवर ने महेश वंदना प्रस्तुत की। पुणे के अशोक नवाल समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नियोजन प्रज्ञा गौरव समिति के प्रमुख प्रा. केशरलाल भदादे, सह-प्रकल्प प्रमुख दीपक कासट एवं संतोष झंवर ने किया। सूत्रसंचालन लक्ष्मीकांत लाहोटी एवं वैष्णवी झंवर ने किया, जबकि प्रास्ताविक प्रा. केशरलाल भदादे ने रखा। इस अवसर पर जलगाँव जिला माहेश्वरी सभा के 2026-29 कार्यकाल की रंगीन डायरेक्टरी का विमोचन प्रमुख अतिथि अशोक नवाल के हाथों किया गया। विद्यार्थियों ने अपने मनोगत के माध्यम से समारोह के प्रति भावनाएँ व्यक्त कीं। जिला अध्यक्ष तेजस देपुरा ने सभा की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक उपक्रमों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यकाल में प्रस्तावित योजनाओं एवं समाजहित के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिथि परिचय दीपक कासट ने कराया। प्रमुख अतिथि अशोक नवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ गुणवत्ता, संस्कार और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। समारोह में महेश गौरव पुरस्कार-2026 प्राप्त करने पर सौ. शुभांगी दिनेश राठी का विशेष अभिनंदन किया गया। उन्होंने उपस्थित समाजबंधुओं से संवाद करते हुए अपने विचार साझा किए। इसके बाद समाज के 130 गुणवंत एवं मेधावी विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों का प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला सचिव अरुण लाहोटी ने किया। समारोह में मनीष झंवर, जिला महिला अध्यक्षा उषा कासट, जिला सचिव चंचल तापडिय़ा, सतीश चरखा, प्रा. संजय दहाड़, वासुदेव बेहेड़े, विजय झंवर, सुनील बाहेती, अरविंद दहाड़, दीपक सोमाणी, भूषण थेपड़े, योगेश कलंत्री, राजेंद्र काबरा, राजेश भराडिय़ा, विलास काबरा, मनोज मालू, डॉ. अशोक लढ़े, डॉ. विश्वनाथ सोमाणी, विलास करवा, शिवनारायण तोष्णीवाल, गुलाबचंद झंवर, गिरीश झंवर, हर्षल जाखेटे, विशाल मंत्री, प्रशांत बियाणी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह के पश्चात दोपहर में जलगाँव जिला माहेश्वरी सभा की सर्वसाधारण सभा आयोजित हुई। बैठक में जिला सभा द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक उपक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यकाल की योजनाओं एवं समाजहित में प्रस्तावित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। |
|
| 07 September 2026 |
| डॉ. आनंद चितलांगिया शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित |
|
| 07 September 2026 |
| रांची में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सवपूर्वक मनाया गया |
|
| 07 September 2026 |
| जलगाँव जिला माहेश्वरी सभा द्वारा 'प्रज्ञा गौरव समारोह-2026' का आयोजन |