सावन माह में सिलचर में गूंजा 'ऊँ नम: शिवाय' का जाप, सामाजिक एकता का दिया संदेश

पिछले लगभग 8-9 वर्षों से सावन माह के पावन अवसर पर सिलचर में निरंतर आयोजित किए जा रहे 'ऊँ नम: शिवायÓ जाप का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दिनांक 29 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक पूरे सावन माह में चले इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्रतिदिन शाम 9 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होने वाले जाप में लगभग 100 से 125 सदस्य प्रतिदिन शामिल होते रहे। पूरे सावन माह में जिन-जिन सदस्यों के घर जाप का आयोजन हुआ, उन्होंने अपने घरों में भगवान शिव की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां सजाकर वातावरण को शिवमय बना दिया।

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारा रही। 'ऊँ नम: शिवायÓ के सामूहिक जाप में केवल माहेश्वरी समाज के सदस्य ही नहीं, बल्कि अग्रवाल, ओसवाल, जैन, बंगाली सहित विभिन्न समाजों के लोग भी एक-दूसरे के घरों में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। इससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और पारस्परिक सौहार्द का भी सुंदर संदेश पूरे सिलचर में पहुंचा।

इसी पावन सावन माह में माहेश्वरी समाज की ओर से कांवड़ यात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की।

लगातार कई वर्षों से आयोजित हो रहा यह धार्मिक आयोजन सिलचर में न केवल आध्यात्मिक चेतना का माध्यम बना है, बल्कि विभिन्न समाजों को आपस में जोडऩे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का भी प्रेरणादायी प्रयास है।

अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि समाज में इसी प्रकार प्रेम, एकता, सद्भाव और भाईचारा सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal