प्रेमनगर महिला मंडल में वित्तीय जागरूकता सेमिनार

जलगांव। प्रेमनगर महिला मंडल की ओर से महिलाओं में बचत एवं निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बचत करें या निवेश? विषय पर वित्तीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में प्रेमनगर महिला मंडल की सदस्या एवं म्यूचुअल फंड वितरक सौ. स्नेहा दीपक कासट ने महिलाओं को बचत और निवेश के बीच के मूलभूत अंतर की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि केवल धन बचाकर रखना और उस बचत को उचित निवेश योजना में लगाना, दोनों अलग-अलग विषय हैं।

उन्होंने उदाहरण के माध्यम से बताया कि परंपरागत रूप से महिलाएं अपनी बचत को घर में बरणियों अथवा अन्य स्थानों पर सुरक्षित रखती रही हैं, लेकिन इस प्रकार रखी गई राशि समय के साथ बढ़ती नहीं है। उन्होंने इसी बचत को SIP जैसी व्यवस्थित निवेश योजना के माध्यम से भविष्य की आवश्यकताओं के लिए बेहतर तरीके से नियोजित करने की जानकारी दी। इस अवसर पर विशाल सर, स्नेहा कासट एवं दीपक कासट ने भी उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया। आयोजक स्नेहा कासट ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए प्रेमनगर महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष स्वाती लढ्ढा एवं सचिव मंगला आगिवाल का विशेष सहयोग रहा। सेमिनार के पश्चात उपस्थित महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा बचत एवं निवेश से संबंधित जानकारी के पत्रक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी चंचल झंवर ने दी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal