वित्तीय साक्षरता से सशक्त बनेगा युवा वर्ग - हल्द्वानी में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

युवा माहेश्वरी सभा, हल्द्वानी-काठगोदाम एवं RM Investor Services Pvt. Ltd. (GrowthMyMoney) के संयुक्त तत्वावधान में ITC Fortune Hotel, Walkway Mall, हल्द्वानी में वित्तीय साक्षरता गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बचत, निवेश, वित्तीय नियोजन तथा भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों के प्रति जागरूक एवं सजग बनाना रहा।

कार्यक्रम में RM Investor Services Pvt. Ltd. के निदेशक श्री रजत माहेश्वरी ने उपस्थित युवाओं एवं समाजबंधुओं को वित्तीय नियोजन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से सशक्त भविष्य के लिए समय रहते स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करना, नियमित बचत करना तथा उपलब्ध निवेश विकल्पों की उचित जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।

श्री माहेश्वरी ने युवाओं को अपनी आय एवं आवश्यकताओं के अनुरूप सुव्यवस्थित वित्तीय योजना बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र से ही बचत एवं निवेश की आदत विकसित करने से व्यक्ति अपने दीर्घकालीन वित्तीय लक्ष्यों को बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने वित्तीय निर्णय लेते समय जागरूकता, अनुशासन और उचित योजना को महत्वपूर्ण बताया।

गोष्ठी में सभा अध्यक्ष श्री नीरज शारदा, उपाध्यक्ष श्री दीपक माहेश्वरी, श्रीमती रेनू माहेश्वरी, युवा माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सुनील माहेश्वरी, महामंत्री श्री तरुण माहेश्वरी सहित श्री गौरव माहेश्वरी, श्री वीरेंद्र माहेश्वरी, श्री संदीप माहेश्वरी एवं श्री मनोज माहेश्वरी सहित अनेक माहेश्वरी बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने वित्तीय साक्षरता को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को वित्तीय रूप से जागरूक करने वाले ऐसे कार्यक्रम उन्हें बेहतर आर्थिक निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेंगे।

अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज के युवाओं के लिए शिक्षा, करियर, वित्तीय जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal