| रश्मि गुप्ता महिला वैश्य महासभा, हल्द्वानी की महामंत्री निर्वाचित |
|
|
माहेश्वरी महासभा, युवा माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला सभा, हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से श्रीमती रश्मि गुप्ता को महिला वैश्य महासभा, हल्द्वानी के महामंत्री पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों ने उनके निर्वाचन को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि श्रीमती गुप्ता के अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण से सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वे समाजहित एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेंगी। इस अवसर पर माहेश्वरी परिवार की ओर से श्रीमती रश्मि गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बधाई प्रेषित करने वालों में माहेश्वरी महासभा, हल्द्वानी-काठगोदाम के अध्यक्ष नीरज शारदा, महामंत्री रजत माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष रविकांत माहेश्वरी एवं संरक्षक विनय लाहोटी शामिल रहे।
|
|
| 12 August 2026 |
| पंचांग और राशिफल |