|
श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी महिला समिति, नागपुर द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सेवा की भावना से जागनाथ बुधवारी स्थित श्री जागृतेश्वर देवस्थान में फ्रिज भेंट किया गया। समिति की ओर से इस सेवा कार्य का नेतृत्व सोनल सारड़ा एवं भावना सोमानी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष राधिका मूंदड़ा सहित जयश्री बियाणी, अंशू काबरा, ज्योति बजाज, पूजा मानधना, रोशनी मूंदड़ा, श्रद्धा दरक, कृति राठी, कविता मोदानी एवं दीपा हुरकट ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास के पावन अवसर पर किए गए इस सेवा कार्य का उद्देश्य देवस्थान में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा मंदिर व्यवस्था में सहयोग प्रदान करना है। समिति द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। महिला समिति की इस पहल की उपस्थित श्रद्धालुओं एवं देवस्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने सराहना की तथा सेवा कार्य के लिए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी महिला समिति की प्रचार-प्रसार मंत्री कल्पना गिरीश मूंदड़ा ने दी।
|