प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए प्रेमनगर माहेश्वरी महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण

प्रकृति की सेवा ही सच्ची सेवा है-इस संदेश को सार्थक करते हुए प्रेमनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा श्री वरद विनायक मंदिर परिसर में उत्साह एवं श्रद्धा के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर धार्मिक महत्व रखने वाले तथा अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। प्रेमनगर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष स्वाती लढ्ढा एवं चंचल झंवर द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाती लढ्ढा, चंचल झंवर, ज्योती दहाड़ एवं लता भदादे के विशेष प्रयास रहे। वहीं सागर जीजाबराव पाटील ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पौधारोपण हेतु गड्ढे खोदने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान आगामी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी बहनों ने रोपित पौधों को राखी बाँधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से पौधों को परिवार के सदस्य की तरह सहेजने और उनके नियमित संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वैशाली बियाणी, पूजा चांडक, शुभदा काबरा, माया सोमानी, सुरेखा कोठारी, कल्पना काबरा, प्रियंका सोमानी एवं दीप्ती काबरा का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। प्रेमनगर माहेश्वरी महिला मंडल ने समाजजनों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal